{"_id":"6984f2a1646b8770ee0733fd","slug":"one-person-killed-and-three-injured-as-a-car-returning-from-a-wedding-party-falls-into-a-ditch-in-kakkad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-182643-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ में खाई में गिरी बरात से लौट रही कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कक्कड़ में खाई में गिरी बरात से लौट रही कार, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
ऊहल-टौणीदेवी सड़क पर रात करीब आठ बजे हुआ हादसा, कार के उड़े परखच्चे
बचाव कर्मियों को गहरी खाई से शव और घायलों को निकालने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत कक्कड़ क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। ऊहल से भेरड़ा बरात लेकर लौट रही एक आल्टो कार (एचपी-20-1876) कक्कड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं, घायल कार सवारों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
मृतक की पहचान देशराज (55) निवासी गांव झौखर, डाकघर गवारडू, तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। हादसा देर शाम करीब आठ बजे होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
इस दाैरान फायर ब्रिगेड के कर्मचारी राकेश, विजय, कृष्ण और अजय ने 200 फीट गहरी खाई से बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कर्मियों की मदद की। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुजानपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। देशराज कक्कड़ में दुकान करता था।
तहसीलदार टौणी देवी सौरव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीम मौके पर भेज दी थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।