फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One home guard and one police personnel will provide services at every booth

Hamirpur (Himachal) News: हर बूथ पर एक होमगार्ड और एक पुलिस कर्मी देगा सेवाएं

Tue, 09 Jul 2024 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
तीन अति संवेदनशील बूथ पर पैरा मिलिट्री देगी सेवाएं
विज्ञापन


दो पोलिंग बूथ महिला पुलिस कर्मचारियों के होंगे हवाले

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में बुधवार को होने वाले उपचुनाव को लेकर पुलिस जवान भी रवाना हो गए हैं। जिले में कुल 94 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। हर पोलिंग बूथ पर एक एक होमगार्ड और एक एक पुलिस कर्मचारी तैनात किया गया है। दो पोलिंग बूथों पर महिला पुलिस कर्मचारी ही तैनात रहेंगी। वहीं, तीन पोलिंग बूथ अति संवेदनशील बूथ की श्रेणी में है। जहां पर पैरा मिलिट्री तैनात रहेगी। हर पोलिंग बूथ के कमरे के बाहर ही पुलिस कर्मचारी तैनात होगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।



पुलिस जवानों और गृह रक्षकों को चुनाव से संबंधित आदेश पहले ही दे दिए गए हैं। इस बारे में अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक राजेश ने कहा कि कुल 94 पोलिंग बूथ हैं तथा हर पोलिंग बूथ पर एक एक पुलिस कर्मचारी व एक एक होमगार्ड तैनात किए गए हैं। पुलिस कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित आदेश पूर्व में ही दे दिए गए हैं। दो पोलिंग बूथ महिला पुलिस कर्मचारियों के हवाले होंगे तथा तीन पोलिंग बूथों पर पैरा मिलिट्री तैनात रहेगी। तीन सेक्टरों में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को विभाजित किया गया है। हर सेक्टर पर एक पुलिस अधिकारी तैनात रहेगा। हमीरपुर की सीमा पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस जगह-जगह पर पेट्रोलिंग कर रही है। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश ने कहा कि 94 पोलिंग बूथों पर एक-एक पुलिस कर्मचारी व एक-एक होमगार्ड तैनात है। हमीरपुर को तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में एक पुलिस अधिकारी तैनात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed