फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one died of corona, 37 people corona positive

कोरोना से एक की मौत, 8 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

Fri, 18 Jun 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के कारण विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत चमनेड़ के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शुक्रवार सुबह व्यक्ति ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ा। वहीं, दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

गांव के श्मशानघाट में तहसीलदार अशोक पठानिया, कानूनगो प्रेम सिंह राणा सहित पटवारी भी अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहे और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए शव का अंतिम संस्कार करवाया। जिले में शुक्रवार को 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1326 सैंपल लिए गए, जिनमें से 8 पॉजिटिव निकले। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र के गांव थाती लोहियां में 68 वर्षीय महिला, 9 वर्षीय बच्ची और 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव चबूतरा में 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, बरथवां में 21 वर्षीय युवती, पैंजवीं में 80 वर्षीय वृद्धा, हटली में 68 वर्षीय महिला और चमनेड़ में 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed