फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one died in accident

जिला भाजपा युवा मोर्चा सह मीडिया प्रभारी को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Mon, 22 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा को कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसा रविवार रात करीब 11:15 बजे हुआ। हादसे में गंभीर घायल अनुराग सिंह को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार जलशक्ति विभाग के एक अधिकारी की बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसे के समय कार को कौन चला रहा था, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस कार मालिक को हिरासत में लेने के लिए उसके घर पहुंची, लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस उसके कार्यालय भी पहुंची, लेकिन वे वहां भी नहीं मिले और उनका फोन भी स्विच ऑफ पाया जा रहा है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना स्थल पर कार के कुछ कलपुर्जे भी गिरे हैं। पुलिस कलपुर्जों को कब्जे लेकर कार से मिलान कर रही है। फॉरेंसिक साइंस विभाग की भी मदद ली जा रही है। सुनील शर्मा निवासी गांव डिडवीं टिक्कर और अनुराग सिंह निवासी दोसड़का चार अन्य दोस्तों के साथ रविवार रात को नालटी बाईपास पर थे। दोस्त कार में कहीं गए हुए थे। सुनील और अनुराग सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी कार ने दोनों को रौंद दिया। सुनील शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनुराग गंभीर घायल है। सुनील शर्मा की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुनील पूर्व में भाजयुमो हमीरपुर के महामंत्री भी रह चुके थे।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार को कब्जे में लिया गया है, जो जलशक्ति विभाग के एक अधिकारी की है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह हादसे वाला वाहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed