फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one died in accident

भलेठ में सड़क से लुढ़का टैंकर, चालक की मौके पर मौत

Fri, 01 May 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पड़ते भलेठ कस्बे के पुल के पास एक टैंकर के ढांक से लुढ़कने के कारण चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सुजानपुर से करीब 4 किलोमीटर दूर भलेठ कस्बे में मुख्य सड़क से एक टैंकर लुढ़ककर पुंग खड्ड में गिर गया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर में तारकोल भरी थी। सुजानपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक के परिवार को सूचित कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर जयपुर से तारकोल लेकर कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर जा रहा था। हमीरपुर- सुजानपुर सड़क पर भलेठ नाम स्थान पर उतराई में मोड़ काटते हुए टैंकर अनियंत्रित होकर पुंग खड्ड में जा गिरा। जिससे चालक कि मौके पर ही मौत हो गई। चालक भूपेंद्र कुमार पटियाला का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके परिजनों व टैंकर मालिक को सूचना दे दी है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed