फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One dead from Corona, 33 people positive

कोरोना से एक की मौत, 33 लोग पॉजिटिव

Thu, 15 Apr 2021 08:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 33 people positive
One dead from Corona, 33 people positive - फोटो : REUTERS
हमीरपुर। जिले में वीरवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की टांडा में मौत हो गई। मृतक 54 वर्षीय महिला है और वह गांव बाघ चौकी हमीरपुर की रहने वाली थी। 10 अप्रैल को महिला को हमीरपुर से टांडा रेफर किया गया था। कोरोना ने अब राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 193 सैंपल लिए गए, जिनमें से 33 पॉजिटिव निकले। उन्होंने कहा कि एनआईटी परिसर में 12 युवक और एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टौणी देवी क्षेत्र के गांव खंडेरा में एक वर्षीय शिशु,10 वर्षीय लड़का, 40 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय महिला, मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 79 व 50 वर्षीय दो व्यक्ति और 49 व 57 वर्षीय दो महिलाएं पॉजिटिव पाई गई हैं। टाउन भराड़ी क्षेत्र के गांव कोठी में 67 वर्षीय व्यक्ति और 65 वर्षीय महिला, डुग्घा का 38 वर्षीय व्यक्ति, गांव नलाही का 26 वर्षीय युवक, अणु खुर्द का 56 वर्षीय व्यक्ति, डंडवीं क्षेत्र के गांव सरियाणा की 32 वर्षीय महिला, बड़सर की 70 वर्षीय महिला, थमानी का 39 वर्षीय व्यक्ति, टिक्कर भोरंज का 23 वर्षीय युवक, छनेड़ का 32 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णानगर हमीरपुर का 29 वर्षीय व्यक्ति और जलाड़ी क्षेत्र के गांव नाघू का 42 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed