{"_id":"65089dc0680bc344380ae294","slug":"one-caught-with-14-bottles-of-liquor-hamirpur-hp-news-c-399-1-sml1042-42380-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शराब की 14 बोतलों के साथ एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शराब की 14 बोतलों के साथ एक दबोचा
Tue, 19 Sep 2023 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को बिना परमिट और लाइसेंस के 14 बोतल शराब रखने के आरोप में काबू किया है। आरोपी की पहचान त्रिलोक सिंह निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। सोमवार को हमीरपुर पुलिस थाना की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान गांव जंगलरोपा में एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से देसी शराब की 14 बोतलें बरामद हुईं, मगर आरोपी इसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन