{"_id":"5f64f38e8ebc3eee0c1407f3","slug":"one-arrested-with-charas-hamirpur-hp-news-sml34554037","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज के मंडेतर में युवक से 29.3 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज के मंडेतर में युवक से 29.3 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत मंडेतर गांव में पुलिस ने एक युवक से 29.3 ग्राम चरस बरामद की है। युवक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व ही भोरंज पुलिस ने भुक्कड़ में एक व्यक्ति से 12 बोतल अवैध शराब और मुंडखर से 2.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया था लेकिन, नशे के व्यापार में संलिप्त लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शशांक शर्मा निवासी गांव दरुण डाकघर पट्टा तहसील भोरंज जिला हमीरपुर मंडेतर गांव में बैठा था। पुलिस जब गांव से गुजरी तो युवक पुलिस को देखकर घबरा गया। वह वहां सेे उठकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 29.3 ग्राम चरस बरामद की गई। भोरंज के एसएचओ सीआर चौधरी ने बताया कि युवक को 29.3 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।