फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   one arrested

व्यक्ति को ट्राले की टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2020 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत पांडवीं के तहत मैड़ क्षेत्र में वीरवार रात के समय व्यक्ति को ट्राले से टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। नाके के दौरान भोटा पुलिस ने युवक को पकड़ा। पुलिस ने राधास्वामी चौक पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक ट्राला हमीरपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहा था। इसका शीशा एक तरफ से टूटा था। शीशा टूटने का कारण पूछने पर चालक हड़बड़ा गया। पुलिस की सख्ती पर इसने बता दिया कि मैड में व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लेखराज गांव हुलस-महारल मैड़ में अन्य लोगों के साथ लेंटर डालने के लिए आया था। मकान में लेंटर डालते समय काफी रात हो गई। करीब दो बजे लेंटर डालने का कार्य पूरा हुआ तथा इसके बाद सामान को गाड़ी में रखने लगे। इसी दौरान ऊखली की तरफ से एक ट्राला जीप तेज रफ्तार के साथ आई तथा उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के साथ ही जीप उसे घसीटते हुई ले गई। यह देखकर अन्य साथियों ने शोर मचाया लेकिन, ट्राला की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि इसका नंबर नहीं पढ़ा जा सका। बाद में लोगों ने एकत्रित होकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां इसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा था। प्रभारी पुलिस सहायता कक्ष भोटा अजैब सिंह ने कहा कि मैड़ क्षेत्र में ट्राले की टक्कर से व्यक्ति को मारने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाके के दौरान पूछताछ में व्यक्ति ने कहा है कि मैड में हुई टक्कर में ट्राले का शीशा टूटा है। व्यक्ति बिलासपुर जिला से संबंधित है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed