फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   One and a half dozen local routes of HRtc in loss

एचआरअीसी के डेढ़ दर्जन लोकल रूट घाटे में

Sun, 25 Jul 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
One and a half dozen local routes of HRtc in loss
बस अड्डा हमीरपुर पर बसों का इंतजार करते लोग। रविवार को कम रूटों पर सरकारी बसें चलाई गईं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के डेढ़ दर्जन रूट घाटे में चल रहे हैं। इन रूटों पर निगम को 20 रुपये से भी कम कमाई हो रही है। कायदे से 45 रुपये से अधिक की कमाई वाला रूट ही लाभ वाला माना जाता है, लेकिन ऐसे लोकल रूट बहुत कम हैं जिनकी कमाई 45 रुपये से अधिक है। घाटे में चलने वाले रूटों में हमीरपुर खग्गल औसतन कमाई साढ़े 16 रुपये, हमीरपुर दांदडू कमाई 14.97 रुपये, हमीरपुर-री-कक्कड कमाई 13.43 रुपये, हमीरपुर सुजानपुर शाम साढ़े पांच बजे वाली बस की कमाई 19 रुपये, हमीरपुर पटनौण कमाई 5.50 रुपये, हमीरपुर कुठेड़ा 11.19 रुपये, धनेटा-बड़सर 17.70 रुपये, हमीपुर चौरी धैल, हमीरपुर धनेटा सहित कई अन्य रूट घाटे में चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते रविवार को निगम प्रबंधन लोकल रूटों को बंद रखता है। जबकि, इस दिन महज बाहरी रूटों पर ही बसें जाती हैं। निगम प्रबंधन करीब साठ रूटों पर बसें भेज रहा है। जिनमें से 45 बसें लोकल और 15 अंतरराज्यीय रूटों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

कई बसों का तो तेल खर्च भी नहीं निकल पाता है। उधर, छुट्टी वाले दिन लोकल रूटों पर बसें न चलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस दिन लोगों को टैक्सियों में अपने गंतव्य के लिए जाना पड़ता है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल का कहना है कि रविवार को यात्री नहीं मिलते हैं। यात्री न मिलने के कारण कई बसें घाटे में चल रही हैं। परीक्षा या विशेष कार्यक्रम के मद्देनजर छुट्टी वाले दिन भी महत्वपूर्ण रूटों पर बसें भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed