Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Once again, the command of Sujanpur city will be in the hands of a woman.

Hamirpur (Himachal) News: एक बार फिर महिला के हाथ होगी सुजानपुर शहर की कमान

Mon, 06 Apr 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शहर की सरकार को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई है। वार्डों के आरक्षण के अध्यक्ष पद का रोस्टर भी तय कर दिया गया है। जिले में छह में से दो नगर निकायों में आरक्षण तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में प्रक्रिया पूरी की गई है। यहां पर अध्यक्ष पद का आरक्षण रोस्टर जारी होने से चुनाव लड़ने के तलबगारों का इंतजार खत्म हो गया है। वहीं, नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत बड़सर और भोरंज में प्रकिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


नगर परिषद सुजानपुर टिहरा में कमान महिला के हाथ में होगी। यहां पर अध्यक्ष पद को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। नौ वार्ड वाले इस निकाय में पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चार वार्ड में महिला अनारक्षित और एक वार्ड एससी महिला आरक्षित है। ऐसे में यहां पर अध्यक्ष सीट के लिए दावेदारी जताने का मौका पांच वार्डों के जिताऊ उम्मीदवारों को मिलेगा। पिछली बार नगर परिषद सुजानपुर टिहरा में अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत भोटा में अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां पर पहले यह पद महिला के लिए आरक्षित था। सात वार्ड वाली नगर पंचायत भोटा में दो वार्ड ही अनारक्षित हैं, जबकि चार वार्ड महिलाओं के लिए और एक एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां पर हर वार्ड के प्रत्याशी के पास अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताने का मौका रहेगा।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि नगर परिषद सुजानपुर टिहरा में अध्यक्ष पद महिला के आरक्षित है, जबकि नगर पंचायत भोटा में अध्यक्ष पद अनारक्षित है। यहां पर वार्ड का आरक्षण पहले ही तय किया जा चुका है।

पांच वर्ष तक अध्यक्ष पद के लिए रही थी उलझन
नगर परिषद सुजानपुर टिहरा में अध्यक्ष पद के लिए बीते पांच वर्षों में बड़ी खींचतान हुई थी। बीते चुनावों में नौ वार्ड वाली इस परिषद में भाजपा समर्थित पांच पार्षद और कांग्रेस समर्थित चार पार्षद जीते थे। यहां पर अध्यक्ष पद एससी महिला के आरक्षित था। कांग्रेस ने यहां पर भाजपा समर्थित पार्षद को अपने साथ मिलाकर अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित पार्षद वीना धीमान काबिज किया। डेढ़ वर्ष बाद जब भाजपा समर्थित पार्षद ने कांग्रेस का दामन छोड़ा, तो कांग्रेस से अध्यक्ष की कुर्सी भी छिन गई। भाजपा समर्थित पार्षद सुनीता देवी अध्यक्ष बनीं, लेकिन उनके खिलाफ भी डेढ़ वर्ष बाद आठ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया और भाजपा समर्थित शकुंतला देवी अध्यक्ष पद पर काबिज हुईं। पांच वर्षों तक अध्यक्ष पद के लिए यहां पर सियासी खींचतान ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

ये है वार्डवाइज आरक्षण
नगर परिषद सुजानपुर

वार्ड नंबर सीट

एक
एससी

दो अनारक्षित

तीन अनारक्षित
चार अनारक्षित
पांच
महिला

छह
महिला

सात एससी(महिला)
आठ
महिला

नौ
महिला



नगर पंचायत भोटा

वार्ड नंबर

सीट

एक

महिला

दो
अनारक्षित
तीन

एससी (महिला)

चार

महिला

पांच

महिला

छह
अनारक्षित
सात

एससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed