{"_id":"60a7f4ad8ebc3ee42e232a7c","slug":"on-the-death-anniversary-of-rajiv-gandhi-ambulances-were-distributed-somewhere-and-fruits-were-distributed-somewhere-hamirpur-hp-news-sml371071733","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कहीं एंबुलेंस तो कहीं फल वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कहीं एंबुलेंस तो कहीं फल वितरित किए
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर जिलाभर में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग को एक एंबुलेंस भेंट की। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के कोविड वार्ड में उपचाराधीन रोगियों को फल प्रदान किए गए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने राजीव गांधी को देश में कंप्यूटर युग का जन्मदाता बताया। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पहली बार आरक्षण देकर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के इस आधारभूत ढांचे में उन्हें नेतृत्व देने का हकदार बनाया। राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में 18 वर्ष के नौजवानों को वोट का हक प्रदान कर राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ा काम किया है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर में अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
ग्राम पंचायत गलोड़ खास के प्रधान संजीव शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोरंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फूल माला अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कोरोना वायरस से प्रभावित परिवारों की सहायता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों के सैनिटाइजेशन के कार्य का शुभारंभ भी किया।