{"_id":"5ef4c89c8ebc3e42f20fc5c2","slug":"older-man-died-in-suspacted-satution-hamirpur-hp-news-sml336612350","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। शहर के वार्ड नंबर एक में स्थित रैन बसेरा में कुछ समय से रह रहे एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। यह वृद्ध लॉकडाउन के दौरान बस अड्डे पर बने रेन शेल्टर में रह रहा था। जिसे तत्कालीन एसडीएम किरण भड़ाना के प्रयासों से रैन बसेरा में स्थान दिया गया था। वृद्ध की पहचान खान नाम से हुई है। यह व्यक्ति करीब 25 वर्षों से नादौन में किराये के कमरे में रह रहा था और प्लंबर का काम करता था। काफी समय से यह काम नहीं कर पा रहा था।
कुछ लोगों ने बताया कि यह जम्मू के कठुआ का रहने वाला है। वीरवार शाम के समय रेन बसेरा के चौकीदार ने इसे एक कमरे में मृत पाया। जिसकी सूचना उसने वार्ड पंच संतोष कुमारी को दी। जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। कमरे के अंदर वह बिस्तर से फर्श पर गिरा था और उसके सिर से काफी खून निकला हुआ था। नादौन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा इसे पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।