{"_id":"638605d248c82e33b60e4d3f","slug":"old-man-died-due-to-collision-with-tipper-hamirpur-hp-news-sml429287893","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टिप्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टिप्पर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के सोहारी गांव में सोमवार देर शाम टिपर की टक्कर से एक 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहारी पंचायत निवासी जगन्नाथ पुत्र बसंत राम के रूप में हुई। जगन्नाथ सोमवार शाम को सड़क किनारे जा रहा था। तभी वहां पर एक चालक टिपर बैक कर रहा था। टिपर चालक को पीछे चल रहा बुजुर्ग नजर नहीं आया।
इस कारण वृद्ध व्यक्ति टिपर की टक्कर से जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोग बुजुर्ग को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक जगन्नाथ के दो लड़के हैं और तीन लड़कियां हैं।
डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या के आरोप में टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के असल कारणों की छानबीन की जा रही है। मौके पर उपस्थिति प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए जा रहे हैं।