{"_id":"65b6b6ff757e6533b80b20af","slug":"old-buildings-of-four-senior-secondary-schools-will-be-demolished-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-119843-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पुराने भवन गिराए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के पुराने भवन गिराए जाएंगे
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेे के चार सरकारी स्कूलों के पुराने जर्जर भवनों को डिस्मेंटल कर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल, रैली-जजरी, समताना और कक्कड़ स्कूल के भवन काफी खराब अवस्था में हैं। पुराने खस्ताहाल भवन होने से हर वक्त हादसों का खतरा रहता है। वहीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते स्कूल प्रमुखों की ओर से इन भवनों को गिराने की मांग उठती रही है। स्कूलों प्रभारियों की मांग पर अब शिक्षा विभाग ने भवनों को गिराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
अभिभावकों सरिता देवी, राजकुमार, राकेश, प्रीतम, सुमन आदि ने कहा कि इन स्कूलों के भवनों का निर्माण करीब 15 से 20 वर्ष पूर्व हुआ है। भवनों की मरम्मत के लिए बजट जारी न होने के कारण विद्यार्थियों को बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। वहीं, भवन के गिरने से हादसों का खतरा बना हुआ है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने भवन को गिराने के निर्देश जारी किए हैं। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि जिले के चार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पुराने भवनों को गिराकर नए भवनों का निर्माण किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।