{"_id":"67840c92cc53e84a0b0312d4","slug":"old-building-will-be-destroyed-in-badhani-school-multi-storey-building-will-be-built-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-145684-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बधानी स्कूल में पुराने भवन को किया \nजाएगा नष्ट, बहुमंजिला भवन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बधानी स्कूल में पुराने भवन को किया जाएगा नष्ट, बहुमंजिला भवन बनेगा
Mon, 13 Jan 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी में आगामी सत्र में विद्यार्थियों को बेहतरीन भवन की सुविधा मिलेगी। स्कूल में एक साथ दो भवनों पर कार्य होगा।
प्रथम चरण में स्कूल परिसर के एक भाग में स्थित भवन का जीर्णोद्धार, जबकि दूसरे चरण में वर्षों पूर्व निर्मित पुराने भवन को डिस्मेंटल कर वहां पर बहुमंजिला भवन बनाने का कार्य होगा। भवन बनने से स्कूल में दाखिल विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
स्कूल में भवन के जीर्णोद्धार कार्य पर 6.62 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें कक्षा कक्षों के कायाकल्प के साथ बैठने के उचित स्थान की सुविधा मिलेगी। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बधानी स्कूल को गोद लेते समय स्कूल में अधिक जर्जर हो चुके भवन को डिस्मेंटल कर वहां पर नया बहुमंजिला भवन बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
घोषणा के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से जर्जर भवन की मरम्मत के लिए बजट को दूसरे पुराने भवन पर खर्च करने के आदेश दिए। वर्तमान में स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक 175 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल में दो पुराने भवनों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही थी। स्कूल प्रशासन ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से बजट की मांग की थी और अब विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बजट राशि जारी हो गई है। संवाद