फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   oil company employed illeged

संदिग्ध समझकर थाने पहुंचाए तेल कंपनी कर्मचारी

Mon, 16 Sep 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धिरड़ में सोमवार को गांव के लोगों ने कुछ लोगों को जमीन में गड्ढा खोद कर दोबारा बंद करते हुए पाया तो संदिग्ध समझते हुए उन्हें पुलिस के हवाले किया। इससे पहले जब एक ग्रामीण ने उन्हें पूछा कि वह कौन हैं तो उन्होंने बताया कि वह तेल कंपनी के कर्मचारी हैं। लेकिन, ग्रामीणों ने इस बारे में ग्राम पंचायत उपप्रधान को पूछा तो उन्होंने इस बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें घेर लिया और उन्हें भोरंज पुलिस के हवाले किया। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पाया कि वह सच में ही तेल कंपनी के कर्मचारी हैं। उधर इस बारे में पंचायत उपप्रधान विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली थी और सबने मिल कर उन्हें पुलिस के हवाले किया। सभी ग्रामीणों को हिदायत दी है कि कोई भी संदिग्ध या फेरी वाला पंचायत की अनुमति के बिना पंचायत में घूमे तो उस बारे में सूचना दें। थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि आजकल ग्रामीण बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से घबरा जाते हैं। इसलिए ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले किया। जब उनसे तफ्तीश की गई तो वह तेल कंपनी के कर्मचारी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed