फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Officials doing anti-party work will be out: Rana

पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकरी होंगे बाहर : राणा

Fri, 20 Sep 2024 08:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर सहन नहीं की जाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में भाजपा पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ प्रस्ताव डालकर उन्हें पार्टी से बाहर किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद चुनाव और नगर परिषद वार्ड पार्षद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रवीण ठाकुर और नीरजा ठाकुर को पार्टी का समर्थित उम्मीदवार बनाया था। लेकिन, जिला परिषद के उम्मीदवार के खिलाफ सुजानपुर शहरी इकाई के महासचिव प्रकाश सड़ियाल आजाद उम्मीदवार बनकर सामने आए हैं, इसके साथ-साथ भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्यार चंद जो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बनकर चुनाव मैदान में उतरे हैं, दोनों को ही पार्टी बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव डालकर जिला अध्यक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुशासित भाजपा पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगी। वार्ड नंबर 7 के पार्षद पद के चुनाव के लिए भी कुछ लोग आजाद उम्मीदवार बनकर सामने आए थे। लेकिन, उन्होंने समय रहते अपना नामांकन वापस ले लिया है जो किसी कारणवश नाम वापस नहीं ले सका, वह भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में आ गए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा, मंडल महामंत्री जगन कटोच, पूर्व पार्षद सरवन कुमार, शहरी इकाई के महासचिव रमन धीमान, डेरा पंचायत उप प्रधान बिटू रांगड़ा ने विधायक कैप्टन रंजीत पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विधायक सुजानपुर-संधोल मुख्य मार्ग को डबललेन करने की बात कह रहे हैं और इसके लिए उन्होंने साढ़े 22 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है लेकिन साढ़े 22 करोड़ का बजट किस निधि से जारी किया जा रहा है, उस बात को भी जनता से साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed