{"_id":"660a6a4461e06494230a40c8","slug":"observers-will-prepare-panel-of-possible-congress-candidates-third-party-survey-also-underway-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124680-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेंगे पर्यवेक्षक, थर्ड पार्टी सर्वे भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेंगे पर्यवेक्षक, थर्ड पार्टी सर्वे भी जारी
विज्ञापन
बड़सर, सुजानपुर में पर्यवेक्षकों की चार सदस्य कमेटी गठित
5 अप्रैल तक संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी कमेटी
जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से हाईकमान को भेजा जाएगा पैनल
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में दो विधानसभा क्षेत्रों सुजानपुर और बड़सर में उपचुनाव के लिए कांग्रेस के संभावित पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए थर्ड पार्टी सर्वे शुरू हो गया है। थर्ड पार्टी सर्वे के साथ ही संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार करने के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक भी फील्ड में पहुंच गए हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए चार सदस्यीय पर्यवेक्षकों की कमेटी गठित की गई है।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में गठित पर्यवेक्षकों की कमेटी का जिम्मा एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा को सौंपा गया है जबकि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के उपाध्यक्ष तेजनाथ तेज को पर्यवेक्षक कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह कमेटी संभावित प्रत्याशियों का पैनल जिला कांग्रेस कमेटी को 5 अप्रैल तक सौंपेगी। कमेटी अध्यक्ष की अगुवाई में यह पर्यवेक्षक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में ही क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जाएगी। पर्यवेक्षक संभावित प्रत्याशियों से भी चर्चा करेंगे। तैयार पैनल जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। हालांकि, दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में थर्ड पार्टी सर्वे में आगे रहने वाले संभावित प्रत्याशी को टिकट दिए जाने की संभावना है। पार्टी हाईकमान की तरफ से जिला कांग्रेस कमेटी की रिपोर्ट तथा सर्वे दोनों पर विचार कर अंतिम निर्णय दिया जाएगा। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की पर्यवेक्षक कमेटी में अजय शर्मा अध्यक्ष, पुरुषोत्तम कालिया, मनोज शर्मा, आरसी डोगरा सदस्य नियुक्त किए गए हैं, जबकि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजनाथ तेज अध्यक्ष, राजेश चौधरी, ज्योति खन्ना और सुनील कुमार सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
बड़सर में मनजीत, सुजानपुर में कुलदीप पठानिया का नाम आगे
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक रहे मनजीत डोगरा का नाम चर्चा में है। इस विधानसभा क्षेत्र में गत छह चुनाव ब्राह्मण समुदाय से ही प्रत्याशी जीत कर आए हैं। ऐसे में यहां जातिगत समीकरण भी अहम है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने दावेदारी भी जताई है और इस सिलसिले में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से वह मुलाकात भी कर चुके हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए ही पार्टी पर्यवेक्षक पैनल तैयार करेंगे।