फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nutritious and balanced diet protects from diseases

Hamirpur (Himachal) News: बीमारियों से बचाता है पौष्टिक और संतुलित आहार

Sat, 07 Sep 2024 04:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Nutritious and balanced diet protects from diseases
महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत पपलाह में पोषण माह के तहत आयोजित जागरुकता
पपलाह में महिलाओं और बच्चों को बताया पोषण का महत्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत पपलाह में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया। ब्लॉक समन्वयक की अध्यक्षता में आयोजित किए शिविर में महिलाओं को पोषण के महत्व से अवगत करवाया गया। भरेड़ी वृत्त की पर्यवेक्षक सरोज ठाकुर ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए सही पोषण अत्यंत आवश्यक है। संतुलित एवं पौष्टिक आहार हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। विशेषकर, शिशुओं, किशोरियों और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के आहार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सरोज ठाकुर ने बताया कि भोजन में पोषक तत्वों की कमी के कारण बच्चों में ठिगनापन, कम वजन, कुपोषण, खून की कमी एवं एनीमिया और अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन सभी समस्याओं के उन्मूलन के लिए ही पोषण अभियान आरंभ किया गया है और इस अभियान के तहत सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। शिविर में पोषण से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं तथा पौष्टिक व्यंजनों एवं खाद्यान्नों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed