{"_id":"624f2db2fa136557e1353618","slug":"nursing-student-dies-in-road-accident-hamirpur-hp-news-sml40500493","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग की छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग की छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के भोरंज गांव की रहने वाली एक नर्सिंग की छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। छात्रा की पहचान पूजा शर्मा (24) पुत्री वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बुधवार को पूजा अपने भाई रोहित शर्मा के साथ शिमला से मोटरसाइकिल पर सवार होकर हमीरपुर स्थित अपने घर आ रही थी।
इस सफर के दौरान जिला बिलासपुर के घागस के पास एक ढाबे पर भाई-बहन ने खाना खाया, लेकिन इसके बाद जब वह हमीरपुर के लिए रवाना हुए तो बिलासपुर के कंदरौर के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक स्किड हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इससे पूजा के सिर पर चोट आई। घायल अवस्था में उसे पहले कंदरौर में एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे बिलासपुर और बिलासपुर से पीजीआई चंडीगढ़ ले गए।
वीरवार सुबह करीब नौ बजे पूजा की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। पूजा शिमला में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। पूजा के पिता और चाचा बस्सी भोरंज में किराना और सब्जी की दुकान करते हैं। पूजा की मौत की खबर मिलने से पूरे भोरंज में शोक की लहर है। भोरंज पंचायत के उपप्रधान संजय ठाकुर ने बताया कि अभी पीजीआई में मृतका का पोस्टमार्टम चल रहा है। शव वीरवार रात को भोरंज पहुंचेगा।