फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nursary teacher aggitation in hamirpur

मांगों को लेकर प्रशिक्षित नर्सरी टीचर ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2021 12:02 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
nursary teacher aggitation in hamirpur
मांगों को लेकर गांधी चौक पर प्रदर्शन करतीं एनटीटी संघ की सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ ने नर्सरी टीचर भर्ती में प्रशिक्षितों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। इस सिलसिले में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक हमीरपुर पर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा की अगुवाई में यह धरना दिया गया। जिसमें नर्सरी टीचर भर्ती में प्रशिक्षित अध्यापिकाओं को प्राथमिकता देने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन

संघ की महासचिव मीना कुमारी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षित अध्यापिकाओं को भर्ती में तवज्जो दी जानी चाहिए। प्रशिक्षित अध्यापिकाओं से इससे रोजगार मिलेगा और दूसरी तरफ यह बेहतर तरीके से बच्चों को पढ़ा भी पाएंगी। वर्ष 1996-1997 में इन अध्यापिकाओं को पहली बार स्कूलों में नियुक्ति दी गई थी, लेकिन उसके बाद इस वर्ग की लगातार अनदेखी हो रही है। ऐसे में संघ सड़कों पर उतरने पर मजबूर हो गया है। यदि उनकी मांगें पूरी न हुईं तो उन्हें आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा। इस मौके पर प्रधान मीना ठाकुर, सुनीता शर्मा, सीमा देवी, अंजना, किरण, संतोष, ऊषा, कमलेश, नीलम, शकुंतला सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed