फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NSUI and YuC workers sitting on gradual hunger strike

क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई और युकां कार्यकर्ता

Sat, 03 Jul 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर। जिले के एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विश्वविद्यालय के तहत छात्रों को प्रमोट करने के लिए हमीरपुर और नादौन में भूख हड़ताल शुरू की है। यह क्रमिक भूख हड़ताल सात जुलाई तक चलेगी। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंची युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल की सह प्रभारी दामन बाजवा ने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की टीम पिछले 5 दिन से भूख हड़ताल पर बैठी है। सरकार से विद्यार्थियों को प्रमोट करने की अपील कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार छात्रों को वैक्सीन देने में नाकामयाब रही है और बच्चों को परीक्षा देने के लिए जबरदस्ती मजबूर कर रही है। अगर सरकार ने छात्रों की मांगों को नहीं माना तो इस अभियान को उग्र रूप देने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोंटी संधू ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो इस आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव भी करेंगे। इस मौके पर नादौन में उनके साथ जिला युवा कांग्रेस प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार, जिला सोशल मीडिया समन्वयक मनजीत सिंह, विशाल कौशल, अंकितए पंकज कुमार, हमीरपुर में प्रदेश महासिचव टोनी ठाकुर, सुक्रांत भाटिया, निशांत ठाकुर, इंटक जिलाध्यक्ष रितेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed