फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now you will have to pay a fee of Rs 150 for first aid training

Hamirpur (Himachal) News: फर्स्ट एड की ट्रेनिंग के लिए अब देनी होगी 150 रुपये फीस

Sun, 08 Sep 2024 03:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to pay a fee of Rs 150 for first aid training
नागरिक अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम हमीरपुर व अन्य अ
पहले टौणीदेवी अस्पताल में निशुल्क होती थी ट्रेनिंग
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति ने लिया निर्णय
70 लाख रुपये का बजट पारित, दवाई खर्च के लिए 10 लाख स्वीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल टौणी देवी की रोगी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। समिति की बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि मेडिकल फीस 200 रुपये और जो भी अभ्यर्थी फर्स्ट एड की ट्रेनिंग के लिए आएंगे उनसे 150 रुपये फीस ली जाएगी। पूर्व में इस ट्रेनिंग के लिए यह फीस नहीं ली जाती थी।
बैठक में अगले वर्ष के लिए 70 लाख रुपये का बजट मरीजों की सुविधाओं के लिए पारित किया गया। इसमें मुख्यत: दवाई खर्च के लिए 10 लाख रुपये, लैब में रीजेंट के लिए 5 लाख रुपये, माइनर रिपेयर के लिए पांच लाख, अस्पताल में रोगियों के बैठने के लिए बेंच आदि के लिए पांच लाख रुपये और लैब में पूर्ण ऑटोमेटिक एनलाइजर के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान स्थानीय प्रधान ने अस्पताल में पार्किंग का सुविधा के बारे में भी चर्चा की गई। अस्पताल के गेट की मरम्मत तथा अस्पताल परिसर में चहारदीवारी लगाने पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इन सबके लिए सरकार को लिखा जाएगा तथा मुख्य गेट पर एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के लिए भी सरकार से आग्रह किया जाएगा। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिनीत शर्मा ने अध्यक्ष मनीष सोनी का स्वागत किया। बैठक में सीडीपीओ टौणी देवी कुलदीप चौहान, जल शक्ति विभाग से पंकज कुमार, आयुर्वेदिक विभाग से चंदा चोपड़ा, ग्राम पंचायत टपरे केे प्रधान दीवान, बारी पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य किशोर चंद, लोक निर्माण विभाग से किशोर सिंह, खंड टौणी देवी से डॉक्टर कविश खन्ना, डॉक्टर शैंकी कौंडल एवं जिला परिषद अध्यक्ष बबली आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed