{"_id":"67a116bbe16110d20e02c18d","slug":"now-water-bills-will-come-in-villages-also-jal-shakti-department-started-ekyc-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147355-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब गांवों में भी आएंगे पानी के बिल, जल शक्ति विभाग ने शुरू की ईकेवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब गांवों में भी आएंगे पानी के बिल, जल शक्ति विभाग ने शुरू की ईकेवाईसी
Tue, 04 Feb 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द पानी के बिल आएंगे। बिल जारी करने से पूर्व जल शक्ति विभाग ने ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने का कार्य शुरू कर दिया है।
इस कार्य को एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ईकेवाईसी के बाद पानी के बिल विभाग की ओर से जारी किए जाएंगे। वर्तमान में महज शहरी क्षेत्रों में पानी का बिल आ रहा है, लेकिन ग्रमीण क्षेत्रों में पानी का बिल नहीं आ रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल जारी होंगे।
जल शक्ति विभाग के उपमंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता राकेश सोनी ने बताया कि उपमंडल के पेयजल कनेक्शन धारकों की ई-केवाईसी आरंभ कर दी गई है। ई-केवाईसी के बाद उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सहायक अभियंता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विधवा महिलाओं, एकल नारियों, अनाथ और दिव्यांग उपभोक्ताओं को पेयजल निशुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इनके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना 50 हजार रुपये से कम आय वाले उपभोक्ताओं को आधी दरों पर बिल जारी किए जाएंगे।
सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से एक माह के भीतर अपनी ईकेवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के तहत उपभोक्ताओं को अपनी-अपनी पंचायतों से संबंधित जरूरी दस्तावेज जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय हमीरपुर में जमा करवाने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए विभाग के अधिकारियों या फील्ड कर्मचारियों से संपर्क किया जा सकता है।