फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now ultrasound will be available in all health block headquarters

Hamirpur (Himachal) News: अब सभी स्वास्थ्य खंड मुख्यालयों में होंगे अल्ट्रासाउंड

Wed, 20 Sep 2023 12:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में जहां रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली हैं, अब वहां भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी, ताकि मरीजों को बेवजह जिला अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़ें। जिले के कई अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली चल रहे हैं। इस समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से जिला हमीरपुर के सभी छह हेल्थ ब्लॉक मुख्यालयों के अस्पतालों में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने विशेष आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन



इन आदेशों के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में तैनात डॉ. अनिल भारद्वाज हर मंगलवार को नागरिक अस्पताल टौणीदेवी और वीरवार को नागरिक अस्पताल भोरंज में अपनी सेवाएं देंगे। सप्ताह के शेष दिन वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में ही उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार नागरिक अस्पताल नादौन में तैनात डॉ मंदिरा कौशल हर बुधवार को नागरिक अस्पताल सुजानपुर और हर शनिवार को नागरिक अस्पताल बड़सर में सेवाएं देंगी। सप्ताह के शेष दिन वह नागरिक अस्पताल नादौन में ही उपलब्ध रहेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार रेडियोलॉजिस्ट के ड्यूटी आदेश जारी किए गए हैं। इससे सभी स्वास्थ्य खंडों के लोगों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed