{"_id":"68e95a8d7aeac76c0d0bb6d8","slug":"now-the-historic-chaugan-will-be-illuminated-with-milky-light-work-on-installing-street-lights-has-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-169730-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब दूधिया रोशनी से जगमगाएगा ऐतिहासिक चौगान, स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब दूधिया रोशनी से जगमगाएगा ऐतिहासिक चौगान, स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू
Sat, 11 Oct 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में स्थापित किए गए बिजली के खंभे। संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान अब रात के समय में दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। चौगान की सुंदरता को लेकर चारों ओर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
इससे रात्रि के समय चौगान में सैर करने आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। अब तक चौगान के चारों ओर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता था, जिससे सैर करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। गौर हो कि राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान नगर परिषद ने अस्थाई तौर पर टैक्सी स्टैंड में स्ट्रीट लाइटों के खंभों को स्थापित कर दिया था, लेकिन यहां पर इनकी ज्यादा जरूरत नहीं थी, जिसके चलते लोगों ने इन्हें चौगान में शिफ्ट करने की मांग की थी।
इस संबंधी शहरवासियों ने विधायक रणजीत सिंह से भी चौगान के चारों ओर लाइटों की व्यवस्था करने की मांग की थी, ताकि शहरवासियों को चौगान की सैर करने किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक के निर्देशों पर अब स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, मेले के दौरान नगर परिषद की ओर से टैक्सी स्टैंड में स्ट्रीट लाइटों को लगाने की दूरी मात्र 30 फीट रखी गई थी, लेकिन अब चौगान के समीप लाइटों को 50 फीट की दूरी पर स्थापित किया जा रहा है, जिससे रात्रि समय में चौगान के साथ मुख्य सड़क पर भी लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
कोट
होली मेले के दौरान लाइटों की व्यवस्था के लिए बिजली के खंभों को 30 फीट की दूरी पर स्थापित किया गया था, लेकिन अब खंभों को हटाकर चौगान के चारों ओर 50-50 फीट की दूरी पर स्थापित किया जा रहा है, ताकि लोगों को सैर करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-तिलक राज, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद सुजानपुर