फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now the department will operate the drinking water schemes of Jahu

Hamirpur (Himachal) News: जाहू की पेयजल योजनाओं का अब पंचायत नहीं विभाग करेगा संचालन

Tue, 26 Nov 2024 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 Nov 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
Now the department will operate the drinking water schemes of Jahu
जाहू पंचायत की पेयजल योजना हौड का कुआं। -संवाद
जाहू (हमीरपुर)। जाहू पंचायत की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। पंचायत की उठाऊ पेयजल योजना-एक जाहू और उठाऊ पेयजल योजना-दो हौड़ को जल शक्ति विभाग ने टेक ओवर कर लिया है। अब ये योजनाएं जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के अधीन होंगी। जल शक्ति विभाग अब पंचायत के नौ वार्डों के करीब 1,000 नलों में पानी की आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन

जाहू पंचायत कई वर्षों से इन दोनों पेयजल योजनाओं का संचालन कर रही थी। मगर लगभग 20 सालों से जाहू नलवाड़ मेला बंद है। इसकी वजह से और पंचायत के आय का साधन सीमित होने के कारण पंचायत को पेयजल योजनाओं के संचालन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। योजनाओं के रख-रखाव के लिए धन की कमी होने से पंचायत लंबे समय से इनके सरकारीकरण की मांग कर रही थी, लेकिन यह मांग पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पंचायत के प्रस्ताव और लोगों की मांग पर जल शक्ति विभाग ने योजनाओं को टेक ओवर करने के बाद सुधार कार्य शुरू कर दिया है। हौड़ पेयजल योजना से कांगुघट्टी ओवरहेड तक तीन इंच की नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अन्य स्थानों पर भी पानी वितरण के लिए नई पाइपलाइन डाली जा रही है। योजनाओं के संचालन के लिए फिटर और चार वाटर गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा और पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा ने योजनाओं को विभाग के अधीन करने के लिए जल शक्ति विभाग का आभार जताया। अब जाहू बाजार, तलाई, कांगुघट्टी, सुलगवान, डोहग, नल्खा और हौड़ गांव के निवासियों को दिन में दो बार पानी मिलने की उम्मीद है।

जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि जाहू पंचायत की दोनों पेयजल योजनाओं को विभाग ने टेक ओवर कर लिया है। सरकार के आदेश पर विभाग ने दोनों योजनाओं का संचालन अपने हाथ ले लिया है। अब पाइपलाइन को बदलने का कार्य जारी है। जल्द ही जाहू पंचायत के गांवों को दिन में दो बार पानी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed