फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now modern facilities will be available in Rangas School also

Hamirpur (Himachal) News: अब रंगस स्कूल में भी मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Thu, 04 Jul 2024 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
भारती एयरटेल फाउंडेशन ने अतिरिक्त स्कूल को लिया गोद
विज्ञापन

पूर्व में फाउंडेशन 24 सरकारी स्कूलों को ले चुकी है गोद
स्कूलों में कक्षा कक्ष से लेकर विद्यार्थियों को पढ़ाने का होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस में अब विभिन्न विकास कार्य होंगे। स्कूल में मूलभूत ढांचे से लेकर विभिन्न विकास कार्यों की देखरेख भारती एयरटेल फाउंडेशन करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र शिक्षा खंड नादौन में भारती एयरटेल फाउंडेशन ने पूर्व में 24 स्कूलों को गोद लिया है। अब एक और स्कूल को शामिल किया है। फाउंडेशन 25 स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई से लेकर विभिन्न विकासात्मक कार्य करेगी ताकि स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सके। इन स्कूलों में दो माध्यमिक, सात उच्च और 16 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण में काफी सहायता मिलेगी।
गोद लिए गए स्कूलों में पढ़ाई से लेकर फर्नीचर, भवन निर्माण कार्य, आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को आधुनिकता से जोड़ने के लिए कंप्यूटर, टीवी डिवाइस और अन्य उपकरण भी भारती एयरटेल फाउंडेशन प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हस्तक्षेप के कारण ही भारती एयरटेल फाउंडेशन ने स्कूलों को गोद लेने का निर्णय लिया है। आगामी समय में धीरे-धीरे अन्य स्कूलों को भी संस्था की ओर गोद लिया जाएगा ताकि सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को एक समान आधुनिक माध्यमों से पढ़ाई करवाई जा सके। गोद लिए गए स्कूलों में फाउंडेशन का सत्य भारती गुणवत्ता सहायता कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में टीम के सदस्य विद्यार्थियों को नेतृत्व, संचार और सहयोग और 21वीं सदी के अन्य कौशल प्राप्त करने में सक्षम बनाकर स्कूलों को आकर्षक और खुशहाल स्थान बनाने के रूप में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन की ओर से समाजसेवियों, स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों सहित अन्य स्वयंसेवियों की भी सहायता ली जाएगी। फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2018 में प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा अभियान के साथ भागीदारी की गई है।
विज्ञापन

ब्यान:
भारतीय एयरटेल फाउंडेशन की ओर से नादौन के एक ओर स्कूल को गोद लिया है। अब 25 स्कूलों में विकास कार्यों से लेकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को लेकर फाउंडेशन कार्य करेगी। मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप पर ही फाउंडेशन की ओर से स्कूलों को गोद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर।

गोद लिए गए स्कूल
राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडरोला,जीहण, मंझेली, जिवाणी, बलोह, भरवान, मन्ह तारेटी, बूणी, धनेटा, सेरा, बल्हडूहक, जलाड़ी, चौडू, बदारण, हथोल, बरसाल, नादौन, बड़ा, रंगस, दंगड़ी, रैल, जोलसप्पड़, गौना करौर, अमलैहड़ और सनाही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed