फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now mock drill will be conducted every month in government schools

Hamirpur (Himachal) News: अब सरकारी स्कूलों में प्रत्येक माह होगी मॉक ड्रिल

Mon, 28 Jul 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 28 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में अब प्रत्येक माह मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। विद्यार्थियों को आपदाओं के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बरसात की छुट्टियों के बाद स्कूलों में बैग फ्री डे वाले दिन मॉक ड्रिलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को आपदा के दौरान बचाव व राहत कार्यों, प्राथमिक उपचार देने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक दिवसीय स्कूल स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी गतिविधियों में भाग लेंगे। इसकी रिपोर्ट प्रत्येक माह उपनिदेशक कार्यालय में जमा करवाई जाएगी, जिससे स्कूलों की मॉनीटरिंग में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, दमकल विभाग की टीमें आग, बाढ़, भूस्खलन और इनसे बचाव के बारे में निजी तौर पर प्रशिक्षण देंगी। प्रशिक्षण के दौरान स्कूलों में भाषण, चित्रकला, नारा लेखन, जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी, ताकि सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के 703 स्कूलों में आपदा प्रबंधन की सूचनाएं नोटिस बोर्डों पर लगी हुई हैं, लेकिन अधिकांश विद्यार्थियों को आपदाओं से बाचव और सुरक्षा के बारे में जागरूक नहीं हैं। ऐसे में भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल स्तर पर प्रत्येक माह मॉक ड्रिलों को आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छोटी से लेकर बड़ी सभी विंग के विद्यार्थियों को आपदाओं से बचाव के बारे में जागरूक किया जा सके। स्कूल स्तर पर सबसे उत्कृष्ट कार्य करने पर स्कूल प्रमुखों को खंड स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।


कोट

स्कूल प्रमुखों को प्रत्येक माह निजी तौर पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों को जागरूक और सक्षम बनाने के लिए बैग फ्री डे वाले दिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग उपनिदेशक कार्यालय से की जाएगी।
-कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed