फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now head and neck operations will be done in Medical College Hamirpur

अब मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में होंगे हेड एंड नेक के ऑपरेशन

Sun, 31 Oct 2021 03:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 31 Oct 2021 03:29 PM IST
सार

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के ईएनटी विभाग में अब हेड एंड नेक संबंधी ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इनकी सर्जरी के लिए लोगों को अब टांडा, शिमला या अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के ईएनटी विभाग ने कोरोना महामारी के चलते पूर्व में यह सुविधा आरंभ नहीं की थी। 

विज्ञापन
Now head and neck operations will be done in Medical College Hamirpur
ऑपरेशन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के ईएनटी विभाग में अब हेड एंड नेक संबंधी ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इनकी सर्जरी के लिए लोगों को अब टांडा, शिमला या अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के ईएनटी विभाग ने कोरोना महामारी के चलते पूर्व में यह सुविधा आरंभ नहीं की थी। अब अधिकतर जनसंख्या का टीकाकरण हो जाने और महामारी पर कुछ हद तक नियंत्रण होने के बाद ईएनटी विभाग ने अस्पताल में इन ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरजीतपाल सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी पर कुछ हद तक नियंत्रण के बाद विभाग ने रूटीन ऑपरेशनों के साथ हेड एंड नेक (थायराइड और सलावरी ग्लैंड्स) आदि से संबंधित गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन भी शुरू कर दिए हैं। इन गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को अब मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में ही बेहतरीन चिकित्सा एवं सर्जरी की सुविधाएं मिलनी आरंभ हो गई हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने बताया कि ईएनटी विभाग में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। अन्य विभागों में भी आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए जा रहे हैं। इससे जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि साथ लगते बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मरीजों को भी बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed