{"_id":"66bf5bd05221fc8e1d0e1468","slug":"now-evaluation-of-students-will-be-easy-attendance-will-also-be-online-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133720-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा आसान, हाजिरी भी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब विद्यार्थियों का मूल्यांकन होगा आसान, हाजिरी भी ऑनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन के 804 शिक्षकों को मिलेंगे टैब
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस लाइन दोसड़का में 18 अगस्त को शिक्षा विभाग की ओर से दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। कार्यक्रम में ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन के 804 प्राथमिक शिक्षकों को टैब बांटे जाएंगे, ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों का मूल्यांकन डाटा सही से उपलब्ध हो सके और विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन माध्यम से लगाई जा सके।
शिक्षकों को हाईटेक तकनीक से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह टैब वितरित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर के स्कूलों में विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहर कार्यक्रम लांच किया जाएगा। इसमें पीएम पोषण योजना के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को एक-एक केला और अंडा बांटा जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, आशीष पटेल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रधानाचार्य मदन बन्याल ने कहा कि दोनों ही कार्यक्रम शिक्षा जगत में अहम भूमिका निभाएंगे। आधुनिकता और बढ़ती मांग को देखकर शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्यक्रम लांच किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों को स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।