फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now education will be done through animation in government schools

Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूलों में अब एनिमेशन से होगी पढ़ाई

Tue, 11 Jun 2024 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 11 Jun 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Now education will be done through animation in government schools
राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह बिहाल में कॉर्टून के माध्यम से पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
हमीरपुर। स्कूलों में प्री-प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थी अब एनिमेशन के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। संपर्क फाउंडेशन की ओर से स्कूलों में लगे डिवाइस को अपग्रेड कर उनमें आठवीं कक्षा तक का पाठ्यक्रम अपलोड कर दिया गया है। ऐसे में अब विद्यार्थी मनोरंजक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

संपर्क फाउंडेशन की ओर से समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों के लिए संपर्क टीवी डिवाइस तैयार की गई है। इसमें अब आठवीं कक्षा तक के विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के एनिमेशन युक्त पाठ्यक्रम अपलोड किया गया है। ऐसे में अब विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व में संपर्क फाउंडेशन की ओर से से पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेशभर से तीन जिलों शिमला, हमीरपुर और सोलन में यह डिवाइस लगाए गए थे। सफल होने के बाद अब प्रोजेक्ट को पूरी तरह से शुरू कर दिया है। पूर्व में हमीरपुर जिला में विज्ञान के 143 और एफएलएन (प्राइमरी विंग) के सात संपर्क डिवाइस स्कूलों को बांटे गए थे, लेकिन उस समय 143 डिवाइस में केवल विज्ञान विषय ही था। अब इन संपर्क डिवाइस को अपग्रेड करके इनमें अन्य पाठ्यक्रम डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नए शैक्षणिक सत्र के उपरांत फाउंडेशन की ओर से 16 अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों को संपर्क डिवाइस प्रदान किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी होगी। जिन स्कूलों में स्मार्ट टीवी नहीं हैं, उन्हें स्मार्ट टीवी भी प्रदान किए जाएगे।
जिला के 143 स्कूलों में विज्ञान, जबकि सात स्कूलों में एफएलएन के तहत संपर्क फाउंडेशन की ओर से संपर्क डिवाइस संचालित की गई हैं। अब 16 अतिरिक्त प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थी अंग्रेजी और गणित विषयों की पढ़ाई एनिमेशन के सहयोग से करेंगे। फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों को आधुनिकता सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

-अशोक कुमार, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर

एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में बेहतर विकल्प
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। हमीरपुर जिला में ही सैकड़ों प्राइमरी और मिडिल स्कूल ऐसे हैं, जिनमें सिर्फ एक शिक्षक तैनात है। ऐसे स्कूलों में स्मार्ट संपर्क टीवी बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। इन स्कूलों में बच्चों को पढ़ने में टीचर को बहुत मदद मिल रही है। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed