फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now daily monitoring of NH construction work

Hamirpur (Himachal) News: अब रोजाना एनएच निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग

Thu, 14 Sep 2023 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से मंडी तक बन रहे एनएच-03 के निर्माण कार्य की अब रोजाना निगरानी होगी। तहसीलदार बमसन को एसडीएम हमीरपुर ने रोजाना निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एनएच-03 के प्रभावितों की समस्याओं और शिकायतों की दैनिक आधार पर मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन


एचएच-03 के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की कथित लापरवाही और बेतरतीब कार्यप्रणाली से कोट से लेकर सरकाघाट तक के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं और शिकायतों को लेकर एनएच-03 प्रभावित पीड़ित मंच के महासचिव अजय चौहान ने एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी से मुलाकात की है।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम हमीरपुर ने तहसीलदार बमसन डॉ. आशीष शर्मा को इन समस्याओं और शिकायतों की रोजाना मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। अब तहसीलदार रोजाना निर्माणाधीन राजमार्ग से उत्पन्न हो रही समस्याओं की खुद फील्ड में उतरकर मॉनिटरिंग करेंगे। वहीं, तहसीलदार बमसन डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि इन समस्याओं बारे उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साइट इंजीनियर सुशील कुमार से भी बात की है और उनको समस्याओं के समाधान के लिए भी जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-03 प्रभावित पीड़ित मंच के महासचिव अजय चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी बेतरतीब कटिंग के कारण अधिकतर क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइनें बार-बार तोड़ी मरोड़ी जा रही हैं। इस कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि कस्बे के साथ सटे गांव दरकोटी में करीब एक दर्जन परिवारों को पिछले चार माह से पानी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि निर्माणधीन सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ने वाले धूल के गुबार भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। पानी का छिड़काव न करने से लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। मंच के उपाध्यक्ष संजीव चौहान, रविंद्र ठाकुर, हाकम सिंह डोगरा, जोग राज, चंद्र मोहन, रजनीश शर्मा के साथ अन्यों ने दो टूक कहा कि अगर जल्दी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed