{"_id":"698f7afd5993af221f0d2b0b","slug":"now-bone-operations-can-be-done-in-civil-hospital-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-183508-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब सिविल अस्पताल भोरंज \nमें हो सकेंगे हड्डी के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब सिविल अस्पताल भोरंज में हो सकेंगे हड्डी के ऑपरेशन
Sat, 14 Feb 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में ऑर्थोपेडिक विभाग की ओर से ऑर्थोपेडिक सर्जरियां की गई हैं। पहली सर्जरी में आदित्य गर्ग की कलाई (डिस्टल रेडियस) की हड्डी टूटने पर ओआरआईएफ तकनीक के माध्यम से प्लेट व स्क्रू लगाकर फ्रेक्चर को स्थिर किया गया।
वहीं, 76 वर्षीय सविता देवी, जिनकी कलाई की हड्डी भी फ्रेक्चर हो गई थी, उनकी हड्डी में भी सफलतापूर्वक प्लेट डाली गई। इसके अलावा बंसी लाल की अंगुली की विकृति के साथ डुप्यूट्रेन कॉन्ट्रेक्चर का ऑपरेशन किया गया, जिससे मरीज को हाथ की कार्यक्षमता दोबारा मिलने की उम्मीद जगी है।
इन सभी सर्जरियों का नेतृत्व वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राकेश कुमार दारोच ने किया। डॉ. राकेश कुमार दारोच ने बताया कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम के कारण अब भोरंज जैसे ग्रामीण क्षेत्र में भी जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरियां संभव हो पा रही हैं। इससे मरीजों को अब डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, आईजीएमसी शिमला अथवा एम्स बिलासपुर रेफर करने की आवश्यकता कम हो गई है।
विज्ञापन
डॉ. प्रियंका कार्यकारी बीएमओ भोरंज ने भी इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। संवाद