फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now, attendants will also get lunch at Barsar Hospital.

Hamirpur (Himachal) News: अब बड़सर अस्पताल में तीमारदारों को भी मिलेगा दोपहर का खाना

Mon, 06 Oct 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 06 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now, attendants will also get lunch at Barsar Hospital.
दिव्य सर्वहित सुधार सभा बड़सर के पदाधिकारी बैठक के  उपरांत। संवाद - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
बड़सर(हमीरपुर)। अब बड़सर अस्पताल में तीमारदारों को भी दोपहर का खाना मिलेगा। रविवार को बड़सर अस्पताल में हुई दिव्य सर्वहित सुधार सभा बड़सर की मासिक बैठक में संरक्षक कप्तान अजीत चंद चौहान ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कैप्टन प्रकाश चंद ने की, जबकि बालकृष्ण जसवाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सदस्यों को सभा के प्रचार प्रसार और संगठन को संगठित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सभा के महासचिव हरवंश लाल शर्मा ने सभा का मासिक आय-व्यय और 22वें स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी दी। संरक्षक कप्तान अजीत चंद चौहान ने सभा की गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सभा की ओर से सिविल अस्पताल बड़सर में तीमारदारों के लिए दोपहर के खाने की सेवा शुरू कर दी गई है। इसके अतिरिक्त मरीजों और तीमारदार की अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में बड़सर अस्पताल में प्रशासन की ओर से केवल मरीजों को ही खाना उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों को खाने के लिए बाहर का रुख करना पड़ता है। समस्या को देखते हुए सभा के सदस्यों ने सुविधा को शुरू किया है। मदन लाल ने गांव-गांव जाकर सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विजय कुमार, आत्माराम, राकेश कुमार, बाबूराम और कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed