{"_id":"62683dbd9202602c742a5560","slug":"now-apply-till-may-7-for-the-recruitment-of-multi-task-worker-hamirpur-hp-news-sml406938357","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए अब सात मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के लिए अब सात मई तक करें आवेदन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के अधीन आने वाली प्राथमिक पाठशालाओं और एकल माध्यमिक पाठशालाओं में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई। भर्ती के लिए विभाग ने 27 अप्रैल तक तिथि निर्धारित की थी। अब इसे बढ़ाकर सात मई तक कर दिया गया है। विभिन्न स्कूलों में खाली पदों की सूचना विभाग की वेबसाइट और संबंधित उपनिदेशक कार्यालय, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और संबंधित एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध है।
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचित पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी-2020 और उसमें समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के लिए मासिक मानदेय 5,625 रुपये होगा। जिले में कुल 384 पदों पर भर्ती होगी। प्राइमरी स्कूलों में 286 पद, मिडल स्कूलों में 98 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर सभी प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी सहित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल शाम पांच बजे तक जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
आवेदन पत्र पर स्वप्रमाणित नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो चिपकाना भी अनिवार्य रहेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने बताया कि इन पदों के लिए प्रार्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय होगी। आवेदन पत्र के साथ संबंधित पंचायत सचिव व शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित कार्यकारी अधिकारी की ओर से जारी किया गया दूरी प्रमाण पत्र, जन्मतिथि एवं आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विधवा/ अनाथ/दिव्यांग पत्र, ऐसे परिवार का सदस्य जो अत्यधिक गरीब/दयनीय परिस्थिति में रह रहा हो, उसका प्रमाण पत्र, परित्यक्त नारी प्रमाण पत्र, विद्यालय के लिए भूमि दान प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीबी रेखा से नीचे रहने से संबंधित बीपीएल प्रमाण पत्र और बेरोजगार प्रमाण पत्र संलग्न होना चाहिए।