{"_id":"66e9685751f5d4981b003812","slug":"now-applications-can-be-made-online-till-15th-october-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-136098-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अब 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन हो सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अब 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन हो सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की तिथि बढ़ाई
पूर्व में विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक का दिया गया था समय
योजना के तहत 236 स्कूलों के 829 विद्यार्थियों ने किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। इंस्पायर अवार्ड योजना को लेकर जिले में आवेदन की धीमी गति को देखते हुए विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को एक माह तक बढ़ा दिया है। इच्छुक विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक अपने आइडिया भेज सकेंगे। पहले आइडिया भेजने की अंतिम तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई थी लेकिन कुछेक विद्यार्थी तकनीकी कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में अभिभावक शिक्षा विभाग से लगातार आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे ताकि विद्यार्थियों को योजना का पूरा लाभ मिल सके। योजना के तहत राजकीय व निजी विद्यालयों के छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी पात्र हैं। वर्तमान में जिले के 236 स्कूलों के 829 विद्यार्थियों ने अपने आइडिया ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए हैं लेकिन अब आवेदन तिथि के बढ़ने के बाद आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का मकसद विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। इसमें विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार किए जाते हैं। विजेता विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये पुरस्कार के साथ उनके मॉडल को आईआईटी व एनटीए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रदर्शित किया जाता है। ऐसे में अब एक माह तक आवेदन न कर पाने वाले आसानी से स्कूलों में शिक्षकों की सहायता से आवेदन कर सकेंगे। इस बारे में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि पूर्व में कुछेक निजी कारणों और मॉडल में त्रुटियों के चलते विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यार्थी 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों से समय रहते विद्यार्थियों को आवेदन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।