फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Now an FIR has been registered in the famous cyber slavery case at Bhoranj police station.

Hamirpur (Himachal) News: चर्चित साइबर स्लेवरी मामले में अब भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चर्चित साइबर स्लेवरी मामले में अब हमीरपुर जिले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भोरंज थाना क्षेत्र के तहत विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, अवैध रूप से म्यांमार भेजने और जबरन साइबर गतिविधियों में शामिल करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह एफआईआर भोरंज निवासी एक युवक की शिकायत पर दर्ज की गई है। इससे पहले प्रदेश के तीन अन्य जिलों में भी इसी तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। शिकायत के अनुसार हमीरपुर जिले के युवक को चंडीगढ़ स्थित एक एजेंट के माध्यम से थाईलैंड भेजा गया था, लेकिन वहां से अवैध तरीके से म्यांमार पहुंचा दिया गया। म्यांमार में इन्हें साइबर स्लेवरी के दलदल में झोंकते हुए जबरन ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य साइबर गतिविधियों में शामिल किया गया।
विज्ञापन

भारत सरकार की पहल पर भारतीय वायुसेना की विशेष फ्लाइट के जरिए बीते नवंबर में म्यांमार से करीब 300 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया था। इनमें लगभग 30 युवक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते थे। हमीरपुर जिले के दो युवक इसमें शामिल थे। भारत वापसी के बाद दिल्ली में जरूरी जांच और औपचारिकताएं पूरी कर सुरक्षा एजेंसियों ने सभी को उनके घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसियों की सिफारिश पर हिमाचल प्रदेश पुलिस निदेशालय ने मामले में कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। इसी कड़ी में अब भोरंज थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 143(2), 137(2), 111(2), 318(2), 61(2), 62 तथा इमीग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed