{"_id":"65d493d9079261ae8e098515","slug":"notices-will-be-issued-to-school-heads-who-do-not-implement-the-cluster-system-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-121789-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: क्लस्टर प्रणाली लागू न करने वाले स्कूल प्रमुखों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: क्लस्टर प्रणाली लागू न करने वाले स्कूल प्रमुखों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
एजुकेशन हब में कुछ शिक्षकों को नहीं रास आ रही क्लस्टर प्रणाली
एक दर्जन स्कूलों ने नहीं शुरू किया क्लस्टर सिस्टम
स्कूलों में अलग आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियां
अब प्राथमिक स्कूल प्रमुखों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में प्राथमिक स्कूलों के प्रमुखों को क्लस्टर प्रणाली रास नहीं आ रही है। पात्रता के बावजूद एक दर्जन स्कूल प्रमुखों ने क्लस्टर सिस्टम को शुरू नहीं किया है। स्कूलों में दोपहर के भोजन सहित अन्य गतिविधियां अलग-अलग आयोजित की जा रही हैं। प्रारंभिक और उच्च शिक्षा विभाग ने जिलाभर के स्कूल प्रमुखों को दिसंबर से स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली शुरू करने के निर्देश दिए थे ताकि स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।
वर्तमान में जिलाभर के कुछेक स्कूलों ने शिक्षा विभाग के निर्देशों पर स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली को शुरू कर दिया है। स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की प्रार्थना सभा, मिड-डे मील, कक्षाओं, कंप्यूटर कक्षाएं एक साथ आयोजित की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को भी पढ़ाई करने में सुविधा मिल रही है। लेकिन, एक दर्जन स्कूल प्रमुख नियमों को ताक पर रखकर मनमानी के चलते स्कूलों में क्लस्टर प्रणाली को शुरू नहीं कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्रमुखों को 15 फरवरी तक नियमों का पालन कर क्लस्टर प्रणाली शुरू करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अब स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। कारण स्पष्ट न होने पर स्कूल प्रमुखों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कोट
जिले में एक दर्जन के करीब स्कूल प्रमुखों ने क्लस्टर प्रणाली को शुरू नहीं किया है। ऐसे में अब स्कूल प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। क्लस्टर प्रणाली स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई है।
विज्ञापन
अशोक कुमार, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।