{"_id":"6a07785b69aa5f3cd80babef","slug":"notices-will-be-issued-for-non-payment-of-house-tax-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-193684-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गृहकर जमा न करवाने पर जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गृहकर जमा न करवाने पर जारी होंगे नोटिस
Sat, 16 May 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 16 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
नादौन नगर परिषद के तहत करीब 800 लोगों ने जमा नहीं करवाया गृहकर
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन ने गृहकर जमा न करवाने वाले करदाताओं पर सख्ती करने की तैयारी कर ली है। तय समय सीमा के बावजूद गृहकर जमा न करने वालों को अब नोटिस जारी किए जाएंगे।
नगर परिषद के अनुसार, कुल करीब 1800 गृहकर दाता हैं, जिनसे लगभग 19 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। अब तक केवल करीब 10 लाख रुपये ही गृहकर के रूप में जमा हो पाया है, यानी लगभग 60 फीसदी लोगों ने ही भुगतान किया है।
नगर परिषद ने पहले गृहकर जमा करने पर 10 फीसदी छूट भी दी थी और इसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन इसके बाद भी कई लोगों ने कर जमा नहीं किया। बाद में अतिरिक्त 10 दिन का समय भी दिया गया, फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
अब ऐसे सभी करदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर गृहकर जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही नगर परिषद के तहत करीब 40 लाख रुपये का पुराना बकाया भी लंबित है, जिसकी वसूली के लिए भी प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है।
कोट :
नगर परिषद के तहत केवल 60 फीसदी लोगों ने ही गृहकर जमा करवाया है। गृहकर जमा न करवाने वाले लाेगों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। करीब 800 लोगों ने गृहकर जमा नहीं करवाया है। -रमन कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नादौन