फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Notice to 73 shopkeepers for recovery of Rs 65 lakh rent

Hamirpur (Himachal) News: 65 लाख किराया वसूली के लिए 73 दुकानदारों को नोटिस

Mon, 26 Feb 2024 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
अभियान का असर-शहर
विज्ञापन

65 लाख किराया वसूली के लिए 73 दुकानदारों को नोटिस

शॉपिंग कांप्लेक्स में दुकानदारों ने दो वर्ष से नहीं दिया है किराया

नीलामी के माध्यम से मासिक किराये पर आवंटित की गई हैं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। दो साल बाद आखिरकार स्पोटर्स शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर में दुकानों के किराये की उगाही को लेकर प्रशासन ने संजीदा प्रयास किए हैं। सोसायटी की तरफ से यहां पर किराया न चुकाने वाले 73 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। इनसे 65 लाख का किराया वसूला जाना है।

अमर उजाला ने कांप्लेक्स के संचालन और किराये की उगाही के मसले को पिछले कुछ दिनों से प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबरें प्रकाशित होने के बाद कांप्लेक्स में पहुंचकर सोसायटी की ओर से यह नोटिस दुकानदारों को सोमवार को थमाए गए हैं। नीलामी के माध्यम से आवंटित अधिकतर दुकानें बंद पाई गई हैं जिस वजह से कुछ दुकानदारों ने यह नोटिस रिसीव नहीं किए हैं। खुली दुकानों में कुछ दुकानदारों ने नोटिस रिसीव किए हैं जबकि इक्का-दुक्का ने नोटिस लेने से मना कर दिया है। जिन व्यापारियों की दुकानें बंद पाई गई हैं, उन्हें अब घर के पते पर नोटिस डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। दो वर्ष से यहां पर किराये की उगाही को लेकर सोसायटी की तरफ से कोई खास प्रयास नहीं किए गए थे। नीलामी के जरिये दुकानों को यहां पर हजारों रुपये के किराये पर लिया गया है। सुविधाओं की कमी और कांप्लेक्स तक ग्राहकों की पहुंच न होने से यहां कारोबार ठप रहता है। कई ऐसे दुकानदार हैं जिन्होंने कई माह से दुकानें खोली तक नहीं हैं। कांप्लेक्स में दुकानें बेशक बंद हैं लेकिन कागजों में ये किराये पर चढ़ी हुई हैं जो हर माह भुगतान के रूप में बढ़ रहा है।
विज्ञापन




स्पोटर्स शॉपिंग कांप्लेक्स सोसायटी के मेंबर सेक्रेटरी और एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि 73 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन दुकानदारों से 65 लाख किराया वसूला जाना है। सोसायटी के कोषाध्यक्ष एवं नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर का कहना है कि सोमवार को कांप्लेक्स में किराया न अदा करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिन दुकानदारों ने नोटिस प्राप्त नहीं किए हैं, उन्हें डाक के जरिये नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed