{"_id":"5f64f4478ebc3e748355c031","slug":"not-to-pay-penality-fir-ressistered-hamirpur-hp-news-sml345540436","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना न भरने पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माना न भरने पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गारली (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की एक ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर पेड़ काटने वाले व्यक्ति की ओर से जुर्माना राशि न भरने पर वन विभाग ने अब पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। एक जून 2020 को सरकारी भूमि से एक स्थानीय व्यक्ति ने चीड़ का बड़ा हरा पेड़ काट लिया था। वन विभाग ने 2 जून को मौके पर पहुंचकर लकड़ी को कब्जे में ले लिया।
26 जून को राजस्व विभाग की निशानदेही में चीड़ का पेड़ सरकारी भूमि में पाया गया। वन विभाग ने 2.13 लाख रुपये जुर्माना लगाया था लेकिन, आरोपी जुर्माना नहीं भर पाया। जिसके तहत आरोपी के खिलाफ बड़सर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इस संदर्भ में तहसीलदार बड़सर ओपी शर्मा का कहना है कि जहां से पेड़ काटा गया है, वह प्रदेश सरकार की भूमि है। वन विभाग बिझड़ी को सारी रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं, आरओ बिझड़ी अंकुश ठाकुर ने बताया कि राजस्व विभाग बड़सर की रिपोर्ट उनके पास पहुंचते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई और जुर्माना किया गया। लेकिन, आरोपी ने समय सीमा के तहत जुर्माना नहीं भरा। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि वन विभाग की ओर से आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।