{"_id":"5fe3858e8ebc3e3bb10e5f9d","slug":"nomination-hamirpur-hp-news-sml35547695","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया आज से, भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास प्रत्याशी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत में नामांकन प्रक्रिया आज से, भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास प्रत्याशी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। नगर निकाय चुनाव को लेकर वीरवार 24 दिसंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है लेकिन नादौन नगर पंचायत में नामांकन लटक गया है। यहां न तो कांग्रेस और न ही भाजपा अपनी पार्टी के समर्थित प्रत्याशियों का एलान कर पाई है।
जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने कुल 18 में से सबसे अधिक 12 समर्थित प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। भाजपा से पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के गृह क्षेत्र के चार प्रत्याशियों के नाम ही घोषित हुए हैं। शेष 14 नामों पर अभी तक मंथन जारी है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में प्रत्याशियों को लेकर जहां कांग्रेस में परिवारवाद काफी हावी रहा। वहीं भाजपा ने परिवारवाद को दरकिनार कर इस बार नए चेहरों पर दांव खेला है। कांग्रेस ने नगर परिषद हमीरपुर, सुजानपुर से निवर्तमान पार्षदों की पत्नियों तो नगर पंचायत भोटा में पूर्व की भांति फिर से पति और पत्नी को चुनाव में उतारा है। हालांकि कांग्रेस के इन प्रत्याशियों में चुनाव जीतने की क्षमता को महत्व देते हुए प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन इस बार परिवारवाद का मुद्दा काफी हावी रहने वाला है। कांग्रेस ने हमीरपुर, सुजानपुर और भोटा निकाय और जिला परिषद के लिए अपनी पार्टी से समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन भाजपा ने केवल हमीरपुर और सुजानपुर नगर परिषद से ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। नगर पंचायत नादौन में प्रत्याशियों के नामों का एलान न तो कांग्रेस कर पाई है और न ही भाजपा। भाजपा ने नगर पंचायत भोटा और जिला परिषद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी नहीं की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि कांग्रेस शेष बचे हुए प्रत्याशियों के नामों की शीघ्र घोषणा करेगी। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि वीरवार को भाजपा जिला परिषद के सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। बड़सर से 4 के नाम सबसे पहले घोषित हो चुके हैं।