फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nojawan sabha aggitation

नौजवान सभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
nojawan sabha aggitation
डीवाईएफआई के कार्यकर्ता मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। भारत की जनवादी नौजवान सभा हमीरपुर इकाई ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर हमीरपुर और नादौन में केंद्र सरकार की जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। नौजवान सभा ने मांग उठाई कि केंद्र सरकार कोयला खदानों के निजीकरण पर रोक लगाए। केंद्र सरकार रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को और ज्यादा विस्तार दिए जाने पर रोक लगाए। हिमाचल सरकार महामारी के दौर में गरीब जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन और अन्य सभी परिवारों को सस्ता राशन मुहैया करवाए। सभी संगरोध केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। हिमाचल में डूबते पर्यटन कारोबार को सहारा देने के लिए प्रभावित होटल मालिकों, रेस्टोरेंट, ढाबा मालिकों, गेस्ट हाउस और अन्य छोटे कारोबारियों को स्पेशल राहत पैकेज की घोषणा करे। नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष अजय पंडित ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं सहित साफ-सुथरे संगरोध केंद्रों का निर्माण करे। प्रदेश में बढ़ती कोरोना संक्रमण की संख्या पर लगाम लगाने के लिए उचित कदम उठाए। प्रदर्शन में संतोष, आदेश, और प्रदेश अध्यक्ष अनिल मनकोटिया, साहिल व पवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed