फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Nohangi Army soldier Abhishek Thakur passes away

Hamirpur (Himachal) News: नोहंगी के सेना के जवान अभिषेक ठाकुर का निधन

Sun, 17 May 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 17 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Nohangi Army soldier Abhishek Thakur passes away
सेना जवान अभिषेक ठाकुर की फाइल फोटो। स्रोत : जागरूक पाठक
अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टप्परे के गांव नोहंगी के सेना में सेवारत जवान अभिषेक ठाकुर आयु 26 वर्ष का शनिवार सुबह दिल्ली के आरआर अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। अभिषेक ठाकुर के पिता जनक राज भारतीय सेना में कैप्टन पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि कमला देवी गृहिणी हैं। अभिषेक की शादी जुलाई 2024 में हुई थी।
विज्ञापन

अभिषेक हिसार में ड्यूटी पर तैनात थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले उन्हें उल्टियां और दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उपचार के दौरान उन्हें हेपेटाइटिस (काला पीलिया) होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिषेक के अंतिम समय में उनकी माता कमला देवी, पिता जनक राज और पत्नी निकिता दिल्ली में उनके साथ मौजूद थे।

सुबह यह दुखद सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। घर पर मौजूद 95 वर्षीय दादा रिखी राम को अपने पोते के निधन का गहरा सदमा लगा है। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed