फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No wheelchair, no stretcher outside medical college's emergency ward, panic

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड के बाहर व्हीलचेयर, स्ट्रेचर नहीं

Tue, 14 Apr 2026 04:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Apr 2026 04:19 PM IST
विज्ञापन
No wheelchair, no stretcher outside medical college's emergency ward, panic
राकेश
सचित्र लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन

वार्ड में जाने के लिए सुरक्षा कर्मियों से उलझे तीमारदार, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को आपातकालीन वार्ड के बाहर समय पर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण मरीजों के साथ तीमारदार भी परेशान हैं। वहीं, मरीजों का दर्द कम होने के बजाय और बढ़ जाता है। सोमवार दोपहर भी ऐसा ही देखने को मिला।
समय : 12:14 बजे। स्थान : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का आपातकालीन वार्ड। व्हीलचेयर की तलाश में तीमारदार भटक रहे हैं। एक दूसरे से व्हीलचेयर के बारे में जानकारी लेते दिखे। स्ट्रेचर पर तीमारदारों ने सामान रखा है। एक स्ट्रेचर आपातकालीन वार्ड से कुछ दूरी पर पड़ा है। एक स्ट्रेचर उलटा फेंका है। करीब 10 से 15 मिनट के बाद व्हीलचेयर की सुविधा मरीजों को मिली। ईएनटी ओपीडी के बाहर काफी भीड़ है। मरीज कतारों में खड़े हैं। साथ ही एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का प्रेक्टिकल चल रहा है। यहां पर भीड़ काफी है।
विज्ञापन


मेडिकल अधीक्षक ऑफिस के बाहर एक तीमारदार वार्ड में जाने के लिए सुरक्षा कर्मी से उलझ रहा है। तीमारदार सुरक्षा कर्मी को यह नसीहत दे रहा है कि सीएम के गृह क्षेत्र से हूं। तीमारदार अपने साथ तीन से चार लोगों को वार्ड में ले जाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ने नियमों का हवाला देकर एक ही व्यक्ति को ऊपर की मंजिल पर जाने की बात की। तीमारदार नहीं माना तो सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस सहायता कक्ष से संपर्क किया। पुलिस सहायता कक्ष से पुलिस कर्मी आए और तीमारदार को अपने साथ ले गए।
बॉक्स
स्ट्रेचर नहीं मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत
आपातकालीन वार्ड में 24 घंटे मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों को समय पर न व्हीलचेयर मिलती है और न ही कोई स्ट्रेचर दिखाई देता है। दो दिन पहले ही एक तीमारदार ने स्ट्रेचर न मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की है। मेडिकल कॉलेज में करीब 300 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था है। यहां पर जिला हमीरपुर के अलावा अन्य जिलों से भी मरीज उपचार के लिए आते हैं।


-मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। अकसर यहां पर व्हीलचेयर और स्ट्रेचर नहीं मिलते हैं। स्वास्थ्य विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।-राकेश, चौकी जंबाला
-मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देनी चाहिए। यहां कई स्ट्रेचर और व्हीलचेयर खराब हैं। जरूरत की दवाइयां यहां कई बार नहीं मिलती हैं।-सतीश, हमीरपुर




कोट

-मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर हैं। मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। मरीजों की शिकायतों का निवारण किया जाएगा।-डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed