फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No water in medical college toilets

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के शौचालयों में पानी नहीं

Thu, 22 Aug 2024 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी के साथ शौचालयों में नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन


तीन दिन से बनी हुई है दिक्कत, चारों ओर बदबू का आलम

बाहर निजी शौचालयों में पैसे देकर जाने को मजबूर हैं मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की ओपीडी के साथ बने शौचालयों में पानी न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में ओपीडी के अंदर भी छोटे-छोटे वॉश बेसिन आदि लगाए गए हैं लेकिन सुबह दो से तीन घंटे इनमेें भी पानी नहीं आ रहा। यह समस्या एक सप्ताह से आ रही है। सुबह दो घंटे और शाम को भी दो घंटे पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। वहीं, ओपीडी के साथ लगते शौचालयों में पानी न होने के कारण बदबू बाहर तक आ रही है। अस्पताल के मुख्य गेट तक यह बदबू आ रही है। इससे कर्मचारियों व मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण कई मरीज बाहर निजी शौचालयों में पैसे देकर जाने को मजबूर हैं। मरीजों निर्मल, तृषणा, कृपाल सिंह आदि ने कहा कि यहां पर पानी की व्यवस्था हर समय होनी चाहिए ताकि गंदगी न फैले व परेशानी न हो। इस बारे में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed