फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No water in Bharedi market since last five days, department unaware

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में पांच दिन से पानी नहीं, विभाग बेखबर

Thu, 08 Aug 2024 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने विभाग से जल्द समस्या के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल के भरेड़ी बाजार के साथ लगते घरों, दुकानों और दफ्तरों में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। पांच दिन पूर्व भरेड़ी बस्सी रोड पर निर्माण कार्य के चलते पेयजल पाइप लाइन मशीनों से टूट गई है। इससे भरेड़ी बाजार में जलसंकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय दुकानदारों व अन्य लोगों को पानी की आपूर्ति न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजिंद्र कुमार, प्रदीप राणा, कर्म चंद, विद्यासागर, सुरेश कौंडल, पवन कुमार, राजेश कुमार, निम्मो देवी, यशपाल सिंह, काकू कुमार, पुनीत सोनी, उर्मिला देवी, मनीष कौंडल, पीएनबी बैंक भरेड़ी, एसबीआई बैंक भरेड़ी, कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भरेड़ी के कर्मचारियों ने कहा कि पाइपलाइन टूट चुकी है लेकिन मरम्मत नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक रोड का निर्माण चल रहा है, तब तक उन्हें अस्थायी तौर पर पाइपलाइन बिछा कर पानी की सप्लाई की जाए। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने जो समस्या खड़ी की है, इससे जल्द निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन


कोट
ग्राम पंचायत पपलाह के प्रधान अंकुश सैनी का कहना है कि विभाग एवं प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य करे। विभाग के ध्यान में समस्या को लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग भोरंज के सहायक अभियंता आशीष देव ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। मामला संज्ञान में आने के चलते स्थानीय कनिष्ठ अभियंता को मामले से अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed