{"_id":"6aff4395ce618521510ce7b4","slug":"no-water-found-even-after-drilling-300-feet-a-borehole-will-now-be-drilled-at-another-location-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-215830-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 300 फीट खोदाई के बाद भी नहीं मिला पानी, अब दूसरी जगह लगेगा बोरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 300 फीट खोदाई के बाद भी नहीं मिला पानी, अब दूसरी जगह लगेगा बोरवेल
Fri, 20 Nov 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की जाहू पेयजल योजना के पास बोरवेल लगाने के लिए चयनित पहली जगह पर करीब 300 फीट खुदाई के बाद भी सफलता नहीं मिली। पाइप डालते समय पत्थरों से बार-बार टूटने की समस्या आने के कारण अब जल शक्ति विभाग ने दूसरी जगह बोरवेल लगाने का निर्णय लिया है।
यहां पिछले पांच दिनों से काम चल रहा था। समस्या सामने आने पर वीरवार को सहायक अभियंता संतोष कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और दूसरी जगह बोरवेल लगाने के निर्देश दिए।
सीर खड्ड के किनारे होने के कारण यहां जमीन में रेत, पत्थर और मिट्टी का मिश्रण अधिक है। इससे खोदाई के दौरान पत्थर भरने और पाइप टूटने की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
नया बोरवेल तैयार होने से जाहू पेयजल योजना के भंडारण टैंक में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी। इसके बाद पानी को नए ओवरहेड टैंक में पहुंचाया जाएगा, जिससे बाजार और आसपास के घरों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। जाहू पंचायत में इससे पहले करीब पांच बोरवेल लगाए जा चुके हैं।
पंचायत प्रधान चमन लाल काकू ने कहा कि पंचायत में लंबे समय से पेयजल की कमी रहती थी, लेकिन बोरवेल लगने से समस्या के समाधान में मदद मिली है। उधर, जाहू पेयजल योजना के पास 19 लाख रुपये की लागत से एक लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक भी बनाया जा रहा है।
कोट
निर्माण का निरीक्षण किया गया है। टैंक के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बोरवेल निकालने में तकनीकी समस्या आने के बाद अब दूसरे स्थान पर काम शुरू करवाया जा रहा है। -संतोष कुमार, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर